कंप्यूटर नेटवर्क क्या है ( What is Computer Network)
दो या दो से अधिक कंप्यूटर को आपस में इस तरह से कनेक्ट किया जाय की एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर पर सूचना, संदेश, प्रोग्राम तथा संसाधनों की शेयर(हिस्सेदारी) किया जा सके।
दूसरे शब्दों में कहे तो आपस में जुड़े कम्पूटरो समूह को कंप्यूटर नेटवर्क कहा जाता है।
कंप्यूटर नेटवर्क के मुख्य तत्व (Main Elements of Computer Network)
कंप्यूटर की नेटवर्किंग करने के लिए कुछ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर एलिमेंट्स की आवश्यकता होती है।
१ - सर्वर :-
सर्वर कंप्यूटर नेटवर्क में सभी कम्पूटरो में से एक केंद्रीय कंप्यूटर (Central Computer) या हम कहे मुख्य कंप्यूटर होता है। यह कंप्यूटर नेटवर्क में जुड़े सभी कम्पूटरो से तेज गति का कंप्यूटर होता है, और नेटवर्क से जुड़े सभी अन्य कंप्यूटर की आकड़ो, फाइल्स, तथा अन्य हार्डवेयर डिवाइस के हिस्सेदारी की सुविधा प्रदान करता है।
२- वर्क स्टेशन(Work Station ):-
यह वह कंप्यूटर होता है जो सर्वर कंप्यूटर से जुड़ा होता है, इसे नोड या क्लाइंट कम्प्टूयर भी कहते है। इन कंप्यूटर पर उपयोगकर्ता कार्य करते है और सर्वर की सेवाओं का उपयोग करते है।
३ - माध्यम (Medium):-
जिसके माध्यम से नेटवर्क के सभी कंप्यूटर आपस में जुड़े होते है जिसके माध्यम से सूचनाओं का संचरण होता है वह माध्यम कहलाता है। उदाहरण के लिए केबल, सॅटॅलाइट।
४ - नेटवर्क इंटरफ़ेस कार्ड (Network Interface Card ):-
इसका उपयोग किसी केबल को कंप्यूटर से जोड़ने में किया जाता है। यह कार्ड आकड़ो और सूचनाओं के संचरण में कंप्यूटर की सहायता करता है। इन्हे ईथरनेट कार्ड (Ethernet Card ) भी कहते है।
५ - हब (Hub ):-
इसका उपयोग नेटवर्क में अलग - अलग कंप्यूटर के तारो को एक साझा बिंदु (Common Point ) पर जोड़ने के लिए किया जाता है।
६- मॉडेम (Modem):-
इसका उपयोग डिजिटल आकड़ो को एनालॉग सिंग्नल तथा एनालॉग सिंग्नल को डिजिटल आकड़ो में बदलने के लिए किया जाता है। यह टेलीफोन लाइन से कंप्यूटर को जोडने के उपयोग में लाया जाता है।
७ - प्रोटोकॉल (Protocol):-
नेटवर्क को सुचारु रूप से चलाने के लिए कुछ नियमो का पालन करना पड़ता है। इन्ही नियमो को प्रोटोकॉल कहते है।
८ - टोपोलॉजी (Topology):-
कंप्यूटर नेटवर्क में कंप्यूटर को किसी माध्यम द्वारा जोड़ने की व्यवस्था को टोपोलॉजी कहते है। कंप्यूटर को कई प्रकार से जोड़ा जा सकता है।
नेटवर्क का बारगीकरण (Classification of Network )
नेटवर्क के तत्वों के आधार नेटवर्क को दो भागो में वर्गीकृत किया गया है।
१ - सर्वर नेटवर्क ( Server Network) :-
इस प्रकार के नेटवर्क में सर्वर एक मुख्य कंप्यूटर होता है और इससे जुड़े कंप्यूटर जिसपर कार्य किया जाता है जिसे नोड कंप्यूटर या वर्क स्टेशन कहा जाता है। इसमें सर्वर विभिन्न प्रकार के हो सकते है जैसे - फाइल सर्वर , प्रिंट सर्वर , मेल सर्वर।
२ - पियर टू पियर नेटवर्क (Peer To Peer Network):-
इस प्रकार के नेटवर्क में प्रत्येक कंप्यूटर, सर्वर तथा वर्क स्टेशन दोनों प्रकार के कार्य करते है। इस प्रकार के नेटवर्क में कोई विशेष नेटवर्क नहीं होता है। इस तरह के नेटवर्क में सभी कंप्यूटर सामान होते है। इस प्रकार के नेटवर्क को वर्कग्रूप (Work group) भी कहते है।